सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

म्यूच्यूअल फंड लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लिक्विड म्यूचुअल फंड क्या है?

  म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय हमें विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। डेट म्यूचुअल फंड प्रकार में, शीर्ष निवेश फंड प्रकार लिक्विड फंड है। लिक्विड फंड ऐसा डेट फंड है जो 91 दिनों तक की परिपक्वता (मैच्युरिटी) वाली सिक्योरिटीज में निवेश करता है।  लिक्विड फंड डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं। जैसे कमर्शियल पेपर (CP), सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (CD), ट्रेजरी बिल आदि। चूंकि सिक्योरिटीज की परिपक्वता 91 दिनों से कम की होती है, इसलिए इसमें उच्च तरलता (लिक्विडीटी) होती है। डेट फंडों में लिक्विड स्कीमों को सुरक्षित माना जाता है।  लिक्विड फंड के फायदे : नो लॉक इन पीरियड और हाई लिक्विडिटी - लिक्विड फंड्स में कोई लॉक इन पीरियड नहीं होता है। निवेशक किसी भी समय अपना निवेश निकाल सकते हैं।  सिर्फ ७ दिन तक का  एग्जिट लोड का प्रावधान है। उसके बाद आप पैसे निकालते हो तो कोई चार्जेस भी नहीं लगते।  कम जोखिम - जैसा कि आप किसी भी समय अपना निवेश वापस ले सकते हैं, जोखिम कम है। ब्याज का जोखिम भी कम होता है।  कम समय की इन्वेस्टमेंट के कारण सिक्युरिटी क...